नकुड: गंगोह के गांव में बीएससी की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
गंगोह क्षेत्र के एक गांव में बीएससी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। मृतका के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है l मृतका की पहचान शिवानी के तौर पर हुई है l