बदायूं: बूंचानगला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अधेड़ व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 7, 2024 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के बूंचानगला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अधेड़ को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घायल अधेड़ की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मिर्तक दयाराम पुत्र जय सिंह निवासी बूंचानगला का रहने वाला है। पुलिस ममाले की जांच पड़ताल कर रही है।