बदायूं: बदायूं के मंडी समिति के पास रोड किनारे बना नाला चढ़ने लगा भ्रष्टाचार की भेंट। अभी हाल फिलहाल बने नाले से होने लगा लीकेज।
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 शनिवार को सुबह 8 बजे से ही बारिश हो रही है। जिसके चलते युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने बदायूं के थाना सिविल लाइंस के मंडी समिति नाले का निर्माण हुआ है उस नाले पर आपत्ति जताई। कहा की नाला चालू होने से पहले ही लीकेज होने लगा। अधिकारी और नेता और जनप्रतिनिधि इसका संज्ञान ले। क्योंकि नाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। युवा मंच संगठन शिकायत करेगा।