बदायूं: अचौरा गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में 4 लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 शनिवार को बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के भदरौल मार्ग पर अचौरा गांव के समीप दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें शिक्षिका कीर्ति गुप्ता और बाइक चला रहा राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक चला रहा देवेश व प्रवेश घायल हो गए।