बदायूं: ढिलौर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के ढिलौर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति पत्नि ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसमें दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली परिजनो ने दोनों गंभीर पति पत्नी को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गम्भीर पति पत्नि कुंवरसेन पुत्र अक्षयलाल और नीलम पत्नी कुंवरसेन निवासी ढिलौर के रहने वाले हैं।