बदायूं: बदायूं शहर में झमाझम बारिश होने से सड़कें तालाब में हुईं तवदील। सड़कों पर वारिस का पानी भरने से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त।
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 बदायूं शहर में शनिवार को प्रातः 8:00 बजे से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण रोड़ों पर पानी भरा हुआ है। जिससे आमजन का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बात करें बदायूं शहर की तो बदायूं शहर में गांधी ग्राउंड से लेकर छ: सड़का का तक और लावला चौक से छ: सड़का तक तथा शहर के अन्य कई हिस्सों में नालों की साफ सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ।