बदायूं: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का किया आयोजन, जनता की समस्याएं सुनी
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 बदायूं जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0ब्रजेश कुमार सिंह ने तहसील सदर बदायूँ पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना और कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।