बालोद: 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी, शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे कपिलेश्वर मंदिर से होगा
Balod, Balod | Jul 15, 2026 भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथयात्रा 16 जुलाई को बालोद नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।