आंवला: आंवला के रामनगर में जानलेवा हमला कर मारपीट, खेत में पानी विवाद को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Aonla, Bareilly | Dec 22, 2025 आंवला तहसील के रामनगर में खेत में पानी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़ित ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दोपहर एक बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।