कुचामन सिटी: सर्पदंश से अब नहीं होगी मौत, पीएमश्री राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व कुलपति केके शर्मा ने दिया व्याख्यान
बच्चों के बौद्धिक विकास को परखने एवं अविष्कार के क्षेत्र में प्रखर बनाने के उद्देश्य से राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक सेमिनार का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बरखा जैन मुख्य अतिथि रही। इस मौके पर एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति केके शर्मा ने विभिन्न आविष्कार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्पदंश से किसी की मौत नहीं होगी।