ऊन: शामली के केरटू में मेरठ—करनाल हाईवे पर नियम—कायदों की उड़ रही धज्जियां, अवैध रूप से बोतलों में बिक रहा पेट्रोल
शामली के केरटू क्षेत्र में मेरठ—करनाल हाईवे के किनारे अवैध रूप से सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर और कई दुकानों में पैट्रोल का स्टॉक किया गया है। नियम—कायदों के विपरीत पैट्रोल को बोतलों में भरकर सड़क किनारे सजाया भी गया है, ताकि वह वाहन चालकों को नजर आ सके। इस रोड पर रोजाना दर्जनों बार पुलिस की पैट्रोलिंग गाडियां भी गुजरती है, लेकिन कोई कार्रवाई नही होती।