कनवास: कनवास क्षेत्र के तीन स्थानों पर ऊर्जा मंत्री ने ₹13 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Kanwas, Kota | May 4, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को कनवास क्षेत्र में तीन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने लोढाहेड़ा, हिंगोनिया और कनवास में आयोजित कार्यक्रमों में दोपहर करीब 2 बजे जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कराए गए ₹13 करोड से अधिक के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।