कनवास: माडूहैड़ा गांव के नजदीक पुलिया की घूम पर ट्रक नदी में गिरा, चालक घायल और परिचालक की हुई मौत
Kanwas, Kota | May 3, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा सांगोद रोड़ पर माडूहैड़ा गांव के नजदीक स्थित नदी की पुलिया की घूम पर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में ट्रक में सवार परिचालक की मौत हो गई। वही चालक को भी चोटें आई। हादसा शनिवार शाम करीब 8 बजे हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर घायल चालक को अस्पताल पहुचाया गया। वही मृतक परिचालक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।