कनवास: दरा क्षेत्र से 1 माह में 6 बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
Kanwas, Kota | May 2, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा में एक माह में छ: बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई सभी बाइको का पुलिस अभी तक पता नही लगा पाई है। जिसके चलते क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में आक्रोश है। वही हाल ही में रेलवे स्टेशन से चोरी हुई एक बाइक का शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।