कनवास: आजादपुरा स्थित कालीसिंध नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Kanwas, Kota | Apr 30, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के आजादपुरा स्थित कालीसिंध नदी में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर कनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले में मृतक की पहचान नही हो पाई है। जिसके चलते पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।