कनवास: रिछड़िया हाइवे पर ट्रेलर पुलिया से गिरा, चालक गंभीर घायल, झपकी आने के कारण हुआ हादसा
Kanwas, Kota | May 1, 2025 रिछडिया गांव के पास हाइवे पर एक ट्रेलर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार यूपी के भोजपुर निवासी 21 वर्षीय चालक कैलाश सिंह को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान वाहन हाइवे की रेलिंग तोड़कर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर का केबिन अलग हो गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।