निघासन: खरवहिया नंबर दो व कटहा गांव में कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरवहिया नंबर दो और कटहा गांव के ग्रामीणों ने आज कोटेदार मिथिलेश कुमारी पत्नी संतोष कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो वायरल होते ही मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने मामले में छान बीन शुरू कर दी है।