हरदोई: फत्तेपुर गांव में मामूली बात पर गांव के ही तीन लोगों ने पति-पत्नी और बेटे को लाठी डंडो से पीटा,गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मामूली बात को लेकर गांव के सतीश,अमरीश,बालक ने प्यारेलाल उनकी पत्नी और बेटे को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।