हरदोई: सिनेमा चौराहे के पास लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस सीमेंट के डिवाइडर से टकराई,बाल-बाल बचे यात्री
Hardoi, Hardoi | Aug 19, 2024 सिनेमा चौराहे के पास लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गयी। घटना में बाल-बाल बचे यात्री।दरसल करीब सवा सात बजे तेज बारिश हो रही थी तभी लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज के ड्राइवर को सिनेमा चौराहे के पहले रखे सीमेंट के डिवाइडर नहीं दिखाई दिए और बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा डिवाइडर से जा टकराया।