सिकंदरा: सिकंदरा में पुलिस की पैदल गश्त, पटेल चौक से बिरहाना चौराहा तक संदिग्धों की चेकिंग, अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी
सिकंदरा कस्बे में कानून व्यवस्था का जायजा लेने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। यह गश्त पटेल चौक से बिरहाना चौराहा तक की गई। गुरुवार शाम करीब छह बजे शुरू हुई इस गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की। पुलिस की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का एह