कैलारस: कैलारस में ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र
कैलारस में ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखा कैलारस गुरुवार सुबह 10 बजे। नगर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं एवं आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अग्रवाल महासभा, कैलारस के अध्यक्ष सोनू बंसल द्वारा कलेक्टर मुरैना के नाम पत्र लिखकर नगर में ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई है।