मोहम्मदगंज: छठ महापर्व को लेकर मोहम्मदगंज प्रशासन अलर्ट, बीडीओ और थाना प्रभारी ने आधा दर्जन छठ घाटों का किया निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मोहम्मदगंज प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बीडीओ मोहम्मदगंज रणवीर कुमार एवं थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।