टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थाना प्रभारी द्वारा प्रशासन के अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध मिठाइयों की गुणवत्ता की सावधानी पूर्वक जांच की गई और मिलावटी सामग्री पाए जाने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।