हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब वोटिंग के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के बीच आपसी झड़प की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को फटकार लगाते हुए चुनावी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने कॉलेज परिसर और आसपास बेवजह भीड़ लगाने वालों को भी मौके से हटाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज में मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस की निगरानी जारी है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection