टीकमगढ़: कुएं में मिला मां-बेटे का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
भेलसी गांव में एक महिला और उसके दो साल के बेटे के शव कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि महिला के साथ अक्सर मारपीट होती थी।