घाटमपुर: स्कूल चलो अभियान की उत्साह के साथ हुई शुरुआत, बच्चों को निशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरित की गई
प्राथमिक विद्यालय झंडापुर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत बुधवार सुबह 10 बजे उत्साह के साथ हुई। बच्चों को निशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खंड भीतरगांव के प्राथमिक विद्यालय झंडापुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया।