माडा: कामयाब फाउंडेशन ने धनहरा में छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरित की, छात्रों संग किया वृक्षारोपण
सामाजिक संगठन कामयाब फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत धनहरा में छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया तथा छात्रों केसाथ वृक्षारोपण किया गया। कामयाब फाउंडेशन के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच वीरेंद जायसवाल एवं जिला सदस्य प्रतिनिधि सोमनाथ उपस्थित रहे।