अरवल: मध्य प्रदेश पुलिस ने 10 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में पंचायत सचिव टोनी कुमार को किया गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड बरामद
Arwal, Arwal | Sep 29, 2026 कलेर से पंचायत सचिव गिरफ्तार, 10 करोड़ की साइबर ठगी का आरोप; 132 सिम कार्ड का इस्तेमाल जांच के घेरे में। भास्कर न्यूज मेहंदिया। कलेर प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव टोनी कुमार को मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई बिहार एसटीएफ और कलेर थाना पुलिस के सहयोग से की गई। मध्य प्रदेश के रायगढ़ थान