नवाबगंज: पल्हरी पावर हाउस पर अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता पहुंचे, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
पल्हरी पावर हाउस क्षेत्र के अघोषित बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ता बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे पावर हाउस पहुंचे। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि अघोषित बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोगो का हाल बेहाल है। और अधिकारियों द्वारा कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नही मिलता है ।