सिकंदराराऊ: नगला मसंद में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, ग्रामीणों में आक्रोश
नगला मसंद में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए खेतों में गये तो प्रतिमा का हाल देख और आसपास पत्थर पड़े थे उनमें आक्रोश छा गया वहीं सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई जिसके द्वारा मामले की जांच पड़ताल और असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है।