पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना ने 16 ग्राम स्मैक और ₹3,94,510 के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बैंक खाता किया गया फ्रीज़
Purnea East, Purnia | Nov 4, 2026
पूर्णिया जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जीरोमाइल कब्रिस्तान टोला के पास से एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय मो. तनवीर आलम, पिता सफीक आलम, निवासी कब्रिस्तान टोला, जीरोमाइल, थाना सदर, जिला पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है।