हसपुरा: मराछु विगहा में यात्री शेड का होगा निर्माण, जिला परिषद प्रतिनिधि मो. एकलाख खां ने किया निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण
हसपुरा तहसील के गहना गांव टोले मराछु विगहा में हसपुरा उतरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्या चंदा परवीन के अनुशंसा पर यात्री शेड का निर्माण होगा।जिसे लेकर गुरूवार को जिला परिषद प्रतिनिधि मो.एकलाख खां ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। जिससे ग्रामीणों में खुशी की माहौल देखा जा रहा है।