जींद: सी-विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायत पर 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई: जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को बताया कि कोई भी नागरिक लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल ऐप पर कर सकता है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 100 मिनट के अंदर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।