चास: बोकारो: सेक्टर 4 के एक फ्लैट में मिला जहरीला रसेल वाइपर, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Chas, Bokaro | Apr 25, 2026 बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर इलाके में शुक्रवार रात आईसीआईसीआई बैंक के पीछे एक फ्लैट में बेहद खतरनाक रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। रात करीब 9 बजे जैसे ही लोगों की नजर इस जहरीले सांप पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही सर्प मित्र एमपी पांडेय मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बड़े ही सावधानी और कुशलता के साथ सांप का रेस्क्यू किया।