महोबा: महोबा के करहरा कलां गांव में सोते समय जहरीले सर्प के काटने से महिला की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jul 11, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा कलां गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमारी पत्नी गणेशी रात्रि अपने बिस्तर पर सो रही थी। तभी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।