छीपाबड़ोद: आर्य वाटिका में 173वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न, 120 मरीजों की आंखों की हुई जांच
छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के तत्वावधान में डी डी नेत्र सेवा फाउंडेशन कोटा द्वारा 173 वां निशुल्क नैत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन रविवार को आर्य वाटिका में आयोजित किया गया।देवांशी,युवांश एवं यक्षित के जन्मदिन के उपलक्ष में बालूराम मीणा अजय, अनिल एवं अमित मीणा ग्राम प्रेमपुरिया के सहयोग से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।