दिनांक 15.07.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत हाथीपुर गांव में हुई हत्या की घटना में अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ छोटू गिरफ्तार..
▪️पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना महाराजपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-277/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र रामौतार, निवासी ग्राम हाथीगांव, थाना महाराजपुर, कानपुर नगर को फतेहपुर-कानपुर मार्ग स्थित महाराजपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया।
▪️गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (एक अदद चापड़) एवं घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।
@Uppolice @dcpekanpur