सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के इछौरा गाँव से आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त को चिकासी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना पुलिस की टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आर्म्स एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना चिकासी पुलिस ने इछौरा गाँव के निवासी मौजीलाल को गिरफ्तार किया है।