गुना नगर: निर्वाचन घोषणा दिनांक से होगी आचार संहिता लागू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी के माध्यम से गुना के अधिकारियो की ली बैठक
गुना जिले में लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। जिले में लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां को लेकर जानकारी ली। गुना जिले में लोकसभा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां को समय सीमा में पूरा करने आदेश दिए। इस दौरान गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमनवीर सिंह के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे।