गुना नगर: नगर पालिका गुना ने 104 हितग्राहियों को सौंपी आवासों की चाबी, ईडब्ल्यूएस भवनो में कराया गृह प्रवेश
गुना में नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित ईडब्ल्यूएस भवनो में गृह प्रवेश कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव और जन प्रतिनिधि, हितग्राही शामिल हुए। 104 हितग्राहियों को चाबी सौंप कर नगर पालिका ने ईडब्ल्यूएस भवनो में गृह प्रवेश कराया। विधायक ने सभी से हिल मिलकर रहने का आग्रह किया।