गुना नगर: हड्डीमील से चोरी की बाइक पर अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को कोतवाली थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के हड्डीमील से पुलिस ने चोरी की बाइक पर अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा निवासी श्रीराम कॉलोनी चोरी की बाइक पर 60 लीटर अवैध शराब बेचते पकड़ा गया है। आरोपी ने राजस्थान के कोटा से बाइक की चोरी की थी।