हसनपुर: हसनपुर के गांव बाटुपुरा में पुराने विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाटुपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह विवाद राशन की दुकान निरस्त होने की पुरानी रंजिश से जुड़ा है।