बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने छात्रों के आंदोलन के मामले में बड़ी कार्रवाई की, पांच छात्रों को गिरफ्तार किया
बेगूसराय में डीएम कार्यालय के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी और हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जबकि 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर संदिग्धों की तस्वीरें भी जारी की हैं।