बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को बेगूसराय के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में जिला प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया तथा जिले में विभिन्न विभागों द्वारा पिछले 100 दिनों में हासिल उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की प्रस्तुति दी गई।
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, ऊर्जा, उद्योग, पर्यटन एवं डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा का वितरण किया गया।
अंत में सभी ने विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
IPRD Bihar
#begusarai