इटावा: पक्का बाग स्थित भाटिया पंप के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार और ई-रिक्शा की हुई टक्कर, ई-रिक्शा चालक सहित तीन लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Jan 1, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के पक्का बाग भाटिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात 8 बजे तेज रफ्तार कार ने ईरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ईरिक्शा चालक और वृद्धा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। घायल ईरिक्शा चालक कटरा साहब खा निवासी जावेद, ब्रह्म नगर निवासी पंकज सक्सेना और 60 वर्षीय वृद्धा को अस्पताल भेजा गया।