मनकापुर: डुडवा मौजा सिसई भीखपुर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Mankapur, Gonda | Mar 10, 2024 मनकापुर गांव के रहने वाले ज्वाला प्रसाद ने बीते वर्ष 15 मई को अपने 20 वर्षीय पुत्री गायत्री उर्फ नवरात्रि का विवाह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही डुडवा मौजा सिसई भीखपुर गांव के रहने वाले सूरज पुत्र विफई से किया था। रविवार को नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया है।