बबेरू: दांदौ यमुना नदी पुल से 19 वर्षीय युवती ने नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू
Baberu, Banda | Sep 13, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौ घाट पर बने पुल से एक माह के भीतर नदी में दूसरी युवती के कूदने की सूचना से हडकंप मच गया ।जहां शनिवार को कठार गांव की रहने वाली 19 वर्षीय संगीता ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर युवती के कपड़े, जूती और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में लिखे शब्दों के अनुसार युवती ने आत्महत्या अपनी इच्छा से की है।