सिराथू: भरवारी कस्बे में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में गुरूवार सुबह लगभग 10 बजे घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का रहने वाला जलाल अहमद उर्फ चौहान (45) पुत्र स्व. जाफर राजस्थान में रहकर कपड़े में छपाई का काम करता था। बीते महीने भर से घर पर है।