सिराथू: तहसील सभागार में SDM ने एईआरओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने का प्रशिक्षण दिया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार शाम 5 बजे एसडीएम के नेतृत्व में तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम ने मौजूद सभी एईआरओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।