2 अक्टूबर को फतेहपुर पंचायत भवन पर खेग्रामस का धरना-प्रदर्शन, भूमिहीनों व ग्रामीण मजदूरों की मांगों को लेकर होगा आंदोलन।
ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत भवन पर आगामी 2 अक्टूबर को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से भूमिहीनों को जमीन का पर्चा देने, सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को कानूनी अधिकार दिलाने, जीरामजी योजना के तहत काम उपलब्ध कराने, मजदूरों को नियमित रोजगार और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगें उठाई जाएंगी।
कार्यक्रम को लेकर खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बीडीओ एवं सीओ को लिखित सूचना दी है। आयोजकों ने भूमिहीनों, पर्चाधारियों, सरकारी जमीन पर बसे परिवारों और ग्रामीण मजदूरों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
#Tajpur #Fatehpur #Samastipur #Khegramas #DharnaPradarshan #GraminMajdoor #Bhumihin #MajdoorDemand #BiharNews #SamastipurNews #StreamBihar #जनहितमेंजारी